भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। परिवहन विभाग की टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निरीक्षण करेगी। टीम द्वारा सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, एल लाइन, गति सीमा निर्धारण और ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही जिन सड़कों पर ये सुविधाएं पहले से मौजूद हैं, वहां उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता की भी समीक्षा होगी। थानों के सहयोग से उन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति...