संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जनपद स्तर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद यूपी बोर्ड ने फाइनल सूची जारी कर दिया है। कुल 94 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। जनपदीय समिति ने कुल 104 आपत्तियों का निस्तारण किया है। बोर्ड ने पिछले दिनों 79 केन्द्रों की सूची जारी करते हुए आपत्ति मांगी थी। आपत्ति दर्ज करने की तिथि 04 दिसम्बर गुरुवार तक थी। इस बीच बड़ी संख्या में विद्यालयों के जिम्मेदारों ने ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई है। समयावधि समाप्त होने के बाद डीआईओएस कार्यालय के जिम्मेदारों ने आपत्तियों का अवलोकन करना शुरू किया। इसके बाद जनपदीय समिति की बैठक में इसका निस्तारण किया गया। डीआईओएस हरिश्चन्द्र नाथ ने बताया कि जि...