मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। श्रमिक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को जिले में व्यापक हड़ताल का असर देखने को मिला। बैंक, एलआइसी कार्यालय और नगर निगम की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे या सीमित काम हुआ, जिससे अनुमानित पांच करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित हुआ। करीब पंद्रह हजार ग्राहक जमा निकासी, ऋण भुगतान और अन्य जरूरी कार्य नहीं कर सके। एलआईसी कार्यालयों में भी प्रीमियम जमा और दावों के निपटाने का काम बाधित रहा, जिससे लगभग तीन करोड़ रुपये का संग्रह प्रभावित होने का अनुमान है। उधर नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में कचरा उठाव प्रभावित हुआ। अलग-अलग संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की। चार श्रम कानून से कर्मियों के हित पर कुठाराघात ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइ...