मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- मोतिहारी। जिला में बीएचयू की तर्ज पर ट्रामा सेंटर बनेगा। यह ट्राॅमा सेंटर कैसे बनेगा,क्या सब सुविधा रहेगी और किसी घटना स्थल पर इलाज के लिए डॉक्टर टीम पहुंचेगी। इसकी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर टीम और परिवहन विभाग के अधिकारी बनारस जायेंगे और बीएचयू से इसकी पूरी जानकारी लेंगे। बताते हैं कि सरकार पूरे बिहार स्तर पर यह ट्रामा सेंटर खोलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने जिला वार भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से अलग ट्रामा सेंटर के लिए जमीन चिन्हित कर सरकार को भेजने का निर्देश जारी किया है। ट्रामा सेंटर भीड़ भाड़ से अलग तो बनेगा, मगर मेन रोड पर बनेगा। विभागीय सूत्र के अनुसार सरकार सड़क दुर्घटना में घायल या अन्य अनहोनी घटना पर तुरंत बेहतर इलाज के लिए जिला के प्रमुख रोड में यह ट्रामा सेंटर खोलने जा रही है। मसलन रक्सौल, ...