औरंगाबाद, जनवरी 3 -- ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में बिहार रूरल लीग की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने बताया कि बिहार रूरल लीग का उद्देश्य गांव और कस्बों के उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर देना है जो आर्थिक या संसाधनों के अभाव में बड़े स्तर पर क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी क्रम में औरंगाबाद में ट्रायल की घोषणा की गई है, जो 7 से 10 जनवरी तक शहर के हसौली स्थित रुद्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान में आयोजित होंगे, जहां किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए पियूष पुष्कर को संयोजक बनाया गया है और पांच सदस्यी...