सीवान, फरवरी 7 -- सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में बिजली कंपनी अवैध रूप से बिजली के इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रघुनाथपुर के पंजवार गांव के तीन लोगों पर बिजली कंपनी के जेई अमित मौर्य ने राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। तीनों अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। जुर्माने की राशि में समझौता की राशि को शामिल नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...