भदोही, दिसम्बर 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।जिले में इस सप्ताह कोहरे एवं धुंध का असर रहेगा। दिन और रात के तापमान में थोड़ी सी कमी आएगी। उधर, मौसम में हो रहे पल-पल बदलाव के कारण लोग तेजी के साथ बीमार हो रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। मंगलवार की सुबह कोहरे का असर देखा गया। बता दें कि अक्तूबर माह के आखिरी दिनों में समुद्री तूफान के कारण बरसात हुई थी। इसके कारण नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में ही ठंड की जबरदस्त आमद हुई थी। अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग बीमार हो रहे थे। इस बीच, एक बार फिर अब ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। इस बीच, सोमवार से पछुआ हवा चलने के कारण रात में तापमान एक बार फिर कम हो गया है। शाम होते ही गलन बढ़ गई जिससे ठिठुरन का अहसास हो रहा है। रात में 11 से 12 डिग्री तथा दिन में 26 से 27 डिग्री तापमान देखा ...