बागेश्वर, अप्रैल 20 -- जिले में रविवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम पांच बजे बाद गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश से उन किसानों को फायदा होगा जहां छिड़कवा धान की बुवाई होती है। बारिश होते ही कई गांवों की बिजली गुल हो गई। उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां शादी-विवाह के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में यहां लोग टैंट लगाकर कार्यक्रम संपन्न करते हैं, जबकि शहरों में बैंक्वेट हॉलों की व्यवस्था रहती है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो गई है। शनिवार को जहां जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं अब घटकर 24 हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.