अमरोहा, दिसम्बर 15 -- अमरोहा, संवाददाता। सरकारी राशन के वितरण और भंडारण की बेहतर व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष में जिले में 66 और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा। शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाने वाले अन्नपूर्णा भवनों में एक हॉल, प्रतीक्षालय और जनसेवा केंद्र की सुविधा से ये आय का साधन भी बनेंगे। 448 वर्ग फिट में करीब 8.46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवनों में से 13 का निर्माण राज्य वित्त व बाकी 53 का निर्माण मनरेगा से किया जाएगा। राशन वितरण व भंडारण को और बेहतर बनाने के लिए जिले में अब तक कुल 136 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया गया है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66 और नए अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा। सबसे ज्यादा अमरोहा व गंगेश्वरी ब्लाक में 14-14, जोया व हसनपुर में दस-दस, गजरौला में सात व मंडी धनौरा ब्लाक में 11 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.