आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह धूप निकली, दोपहर बाद से ही हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल उमड़ने लगा। शाम चार बजे पूरे जिले में बूंदा-बांदी शुरू होते ही दलहनी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से ठंड अचानक बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से दिन में धूप निकलने से ठंड से हर कोई राहत महसूस करने लगा था। सिर्फ सुबह और रात में ही ठंड का असर रहा। मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही भगवान भाष्कर का दर्शन हुए। दोपहर से तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ले लिया। आसमान पर बादल छा गए। शाम चार बजे बूंदा-बांदी शुरू होते ही सड़कों पर जो जहां था, वहीं ठहर गया। ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.