सीतामढ़ी, अक्टूबर 30 -- सीतामढ़ी। जिले में मोथा साइक्लोन का असर मंगलवार को साफ तौर पर महसूस किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जबकि शाम होते-होते हल्की बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मानसूनी हवाओं के पुन: सक्रिय होने और साइक्लोन के असर से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसके चलते अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। आज और कल भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.