संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के लोगों को पौष्टिक व स्वादिष्ट खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जिले में प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले की कृषि सखियों को नेचुरल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। कृषि सखियां अपने क्षेत्र में चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी। साथ ही इन किसानों के साथ जुड़कर प्राकृतिक खेती करेंगी। यह खेती पूरी तरह से रसायन मुक्त होगी। केन्द्र के अध्यक्ष ने जीवामृत बनाने की विस्तार से जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि सबसे पाहिले मिट्टी की जांच जरूरी है उसके बाद फसल चक्र अपनाना है। कृ...