सिमडेगा, दिसम्बर 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में ठंड काफी बढ़ गया है। ठंड बढ़ते ही लोगों ठंड से परेशान हैं। सुबह और शाम सड़कें सुनी हो जा रही हैं। ग्रामीण इलाके में देर शाम के बाद सभी दुकानें बंद हो जा रहे हैं। आलम यह है कि सुबह और शाम गुलजार रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। रविवार को रात के आठ बजते बजते ठंड और ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद शहर की अधिकतर सड़कें सुनसान होना शुरु हो गया। ठंड के कारण लोग जल्दी जल्दी काम निपटा कर घरों में कैद हो गए। कई लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे थे। इधर चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है। खासकर छोटे बच्चों एवं बुर्जुगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.