गया, जनवरी 30 -- गया जिले में फोर्टिफाइड चावल की धीमी आपूर्ति होने से तैयार सीएमआर चावल को एसएफसी के गोदामो में जमा करने में निबंधित राइस मिलरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर किसानों से खरीद किये गए धान से सीएमआर चावल बनाने के लिए जिले में 41 राइस मिलो का निबंधन किया गया है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से अब तक खरीद किये गए करीब 87 हजार 400 टन धान में से मात्र करीब 17 हजार 200 टन धान राइस मिलरों को उपलब्ध कराया गया है। अब तक राइस मिलरों के पास करीब 13 हजार टन से ज्यादा चावल है। एसएफसी के गोदामो में 22 हजार 789 टन सीएमआर जमा कराया गया है। बताया गया कि फोर्टिफाइड चावल की जरूरत के अनुसार नियमित आपूर्ति की जाती तो सीएमआर चावल ज्यादा तैयार कर उसे जमा कराने की गति में भी तेजी रहती। बताया गया कि राज्य स्तर पर फो...