बागेश्वर, मार्च 15 -- बागेश्वर, गरुड़, कपकोट। जिले में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर देहली पूजन किया और फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार, तुमर भकार भरी जो हमर टुपर मंगल गीत गाकर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। शुक्रवार को लोकपर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल पूजा अर्चना कर बच्चों ने फूलों की थाल सजाई और थाली और कपड़े का थैला लेकर फूलदेई पर्व मनाने घर-घर टोली बनाकर गए। बच्चों ने बुरांश, प्योली, आडू, मिझोई, सरसों आदि नाना प्रकार के फूलों से देहली पूजन किया। बदले में प्रत्येक घर से बच्चों को चावल, गुड़, टॉफी और कुछ धनराशि भी दी गई। इस पर्व को मनाने के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बाजार में भी बच्चों ने फूलदेई का पर्व मनाया। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कांडा, धरमघर, दुगनाकुरी, कठपुड़ियाछीना में भी फूलदेई का प...