जहानाबाद, फरवरी 9 -- फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरी पारदर्शिता, सरलता के साथ करें अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निरीक्षण हेतु कुर्था प्रखंड के धमौल पंचायत में संचालित रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति, पारदर्शिता तथा किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन केंद्र पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें पंजीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है तथा आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की स्थिति की भी जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फ...