खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) 2026 का मंगलवार को सदर अस्पताल में प्रभारी डीएम सह डीडीसी श्वेता भारती दवा सेवन कर अभियान का उद्घाटन किया। सदर अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में आयोजित एमडीए अभियान 2026 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए मास स्तर पर जागरूकता बहुत ही आवश्यक है। जागरूकता के अभाव में लोग दवा खाने के महत्व को समझ नहीं पाते हैं और दवा खाने से इनकार करते है और जब उन्हें बीमारी हो जाती है तो फिर उसका इलाज मुश्किल होता है और उन्हें पूरी जिंदगी हाथी पांव अन्य फाइलेरिया के साथ ही गुजारनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय भी लोग जागरूकता के अभाव में वैक्सीन लेने से मना करते थे, लेकिन जब उन्हें बचा...