गया, फरवरी 7 -- जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान 22 प्रखंडों व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्रों में 44 लाख 39 हजार 715 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी। उक्त बातें जेपीएन अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कक्ष में आयोजित मीडिया कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने कहीं। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में मीडिया की भूमिका भी अहम है। आपके लिखने या दिखाने से लोगों का विश्वास जगता है। आपसभी भी इस अभियान को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें जिससे कि लोग इसके प्रति जागरूक हो और उनके अंदर का दवा सेवन के प्रति जो डर या हिचकिचाहट है वह दूर हो। इस मौके पर डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.