बुलंदशहर, अगस्त 8 -- स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अफसर तैयारियों को तेजी से पूरा कर रहे हैं। जिले में 5.40 लाख से अधिक तिरंगा झंडे फहराए जाएंगे। पंचायत राज विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से झंडे एकत्र किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिला समूह भी झंडे बना रहे हैं। 12 से लेकर 15 अगस्त तक शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में तिरंगा फहराया जाएगा। पंचायत राज विभाग को पूरे अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आगामी शुक्रवार को स्वतंत्रता का यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शासन द्वारा इसी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर तिरंगा झंडा लगाने के आदेश दिए हैं। जिले में भी यह अभियान पूरे जोर-शोर से होगा और अफस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.