औरैया, जनवरी 2 -- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने आवास प्लस सर्वे-2024 के अनुसार शासन द्वारा पुन: सत्यापन के लिए भेजे गए लाभार्थियों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूरा कर सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने जॉब कार्ड सीडिंग से जुड़े अवशेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने को भी कहा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्व वर्षों में आवंटित आवासों से संबंधित लंबित मामलों का शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया गया कि योजना के तहत नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.