मोतिहारी, जनवरी 26 -- चिरैया/आदापुर, निसं/निप्र। जिले के चिरैया व दरपा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी। दोनों घटनाएं शनिवार शाम की हैं। दोनों किशोर के शव रविवार को बरामद किया गया। चिरैया थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार की शाम मां सरस्वती की प्रतिमा का तालाब में विसर्जन करने गए नौवीं वर्ग के छात्र की डूबकर मौत हो गई है। जिसका शव रविवार को पोखर से निकाला गया। मृत छात्र ग्रामीण भाग्य नारायण प्रसाद कुशवाहा का पुत्र अभिषेक कुमार (14) था। वह गांव के माई स्थान परिसर में आयोजित हुए सरस्वती पूजा के बाद ग्रामीणों के साथ प्रतिमा का विसर्जन करने गया था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि विसर्जन के दौरान प्रतिमा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.