अररिया, फरवरी 4 -- अररिया, संवाददाता जिले के पांच प्रखंडों में पैक्स चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव 23 पैक्स के लिए होना था, पर दो पैक्स के निर्विरोध चुनाव के कारण अब केवल 21 पैक्स का ही चुनाव होगा। जिला सहकारिता कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अररिया प्रखंड के पोखरिया और कुर्साकांटा के सोरगांव में चुनाव निर्विरोध हो गया। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक नरपतगंज में एक, अररिया में सात, फारबिसगंज में छह, सिकटी में चार, कुर्साकांटा में तीन पैक्स के लिए ही चुनाव होगा। बताया गया कि जिस पैक्स के लिए चुनाव होना है उसी के कार्यक्षेत्र में स्थित सरकारी भवन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 23 भवनों में 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 21 पैक्सों के लिए लगभग 50 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक 4715 वोटर फारबिसगंज के मिर्जापुर पैक्स में औ...