सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सीतामढ़ी। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिलेभर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस चरण में जिले के कुल 20 पैक्स में अध्यक्ष और प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव कराया जाना है। ग्रामीण इलाकों में संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं पैक्स सदस्यों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इन प्रखंडों में होना है चुनाव : प्रखंडवार स्थिति की बात करें तो रुन्नीसैदपुर प्रखंड में सबसे अधिक पांच पैक्स में चुनाव होना है। वहीं डुमरा प्रखंड में तीन और बेलसंड प्रखंड में दो पैक्स के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा जिले के अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.