चतरा, जनवरी 5 -- कुंदा प्रतिनिधि खरवार भोगता समाज विकास संघ प्रखण्ड कमिटी की बैठक कुंदा महादेव मठ प्रांगण में की गयी। इसकी अध्यक्षता नगीना सिंह भोक्ता की । बैठक में चतरा जिला में पेसा कानून लागू न होने को लेकर भोक्ता समाज के लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। इसको लेकर समाज के लोगों का कहना है कि विगत 23 दिसम्बर 2025 को झारखण्ड सरकार के द्वारा कैबिनेट में पेसा कानून का प्रस्ताव पारित किया, जिसमें झारखण्ड के 13 जिलों में पूर्ण रूप से तथा तीन जिले में आंशिक रूप से शामिल किया गया। आठ जिलों को वंचित रखा गया। जिसमें चतरा जिला का नाम शामिल है। लोगों का कहना है कि चतरा जिला में बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं, उसके बावजूद भी पेसा कानून लागू नहीं किया गया, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त ...