बांका, दिसम्बर 27 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में खरीफ फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया अंतिम पडाव पर पहुंच गई है। यहां खरीफ सीजन में 4 लाख 33 हजार 494 प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना था। जिसमें अब तक 4 लाख 8 हजार 228 प्लॉटों का डिजिटल सर्वे हो चुका है। जो लक्ष्य का 96 प्रतिशत है। इसके बाद अब कृषि विभाग ओर राजस्व विभाग संयुक्त रूप से रबी सीजन में रबी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किए जाने की तैयारी में जुट गया है। नये साल में पांच जनवरी से रबी फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरूआत होगी। यहां 2025 में महज पांच प्रखंड बाराहाट, बेलहर, चांदन, कटोरिया एवं फुल्लीडुमर में 1 लाख 13 हजार 489 प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया था। जबकि इसबार सभी 11 प्रखंडों का क्रॉप सर्वे होगा। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह में ही जिलास्तर पर पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.