मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा मंगलवार से जिले के पांच निर्धारित परीक्षा केन्द्रों क्रमशः नेट्रोडेम एकेडमी मुंगेर, नेट्रोडेम एकेडमी जमालपुर, सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर, डीएवी स्कूल जमालपुर तथा डीएवी स्कूल हवेली खड़गपुर पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में प्रारंभ हो गई। पहले दिन 10 वीं की गणित की परीक्षा ली गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और हल्की घबराहट दोनों देखने को मिली। जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 2200 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। निर्धारित समय पर सभी केन्द्रों पर परीक्षा शुरू हुई, जहां परीक्षार्थी समय से पहले पहुंचकर अपनी सीट पर बैठ गए। परीक्षा में अनुपस्थिति की संख्या दहाई से नीचे रही। क्या कहा परीक्षार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की गणित परीक्षा का पहला पेपर उम्मीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.