सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता । जिले में गेहूं की सिंचाई के बाद फसल में यूरिया का छिड़काव के लिए उर्वरक की मांग बढ़ गई है। किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता के लिए बुधवार को आई रैक से दो हजार एमटी यूरिया फिर समितियों पर भेजी जाएगी। जिले के 66 समितियों पर अभी तक खाद भेजी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने कई खाद की दुकानों का निरीक्षण कर स्टाक व वितरण चेक किया। गेहूं की बुआई 90 फीसदी किसान कर चुके हैं। फसल की सिचाई भी शुरू हो गई है। गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव के लिए खाद की मांग बढ़ गई है। कई समितियों पर यूरिया समाप्त हो गई थी, लेकिन बुधवार को आईपीएल यूरिया की रैक आ गई। रैक प्वांइट से दो हजार एमटी यूरिया समितियों को आवांटित कर भेजने का निर्देश दिया गया है। पीसीएफ की ओर से 66 समितियों पर अभी तक खाद पहुंच चुकी है। अन्य समिति...