खगडि़या, दिसम्बर 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता दियारा क्षेत्र वाले खगड़िया जिला में मिनीगन फैक्ट्री का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है। हालांकि नियमित अंतराल पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हो रहा है, कारीगरों व कारोबारियों की गिरफ्तारी हो रही है। इसके बाद भी यह कारोबार पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल पुलिस द्वारा मथार दियारा में की गई कार्रवाई में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। पांच कारीगर व कारोबारी गिरफ्तार भी हुए हैं। इसके अलावा पहले भी कई बार अवैध रूप से संचालित मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन हो चुका है। दो माह पहले रोहियार बालू घाट में पकड़ायी थी मिनीगन फैक्ट्री: गत 18 अक्टूबर को जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार स्थित बालू घाट में मिनीगन फैक्ट्री उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो देसी...