सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी स्तर से खरीदारी शुरू हो गई। गेंहू खरीदारी के लिए एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक की तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि जिले को अभी इस वर्ष के गेंहू खरीदारी के लिए लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है। सहकारिता विभाग पैक्सों के माध्यम से गेहूं की अधिप्राप्ति करेगा। बहरहाल, गेंहू खरीदारी के पहले दिन जिले में 171 क्विंटल गेंहू की खरीदारी हुई। दरौली प्रखंड के अमरपुर पैक्स में 151 क्विंटल, पचरुखी प्रखंड के सरौती पैक्स में पहले दिन 10 क्विंटल गेंहू जबकि भगवानपुर हाट के मोराखास पैक्स में भी 10 क्विंटल खरीदारी हुई। डीसीओ सौरव कुमार ने बताया कि जिले में गेंहू खरीदारी का कार्य एक अप्रैल से विभागीय दिशा-निर्देशानुसार शुरू कर दिया गया है। पहले दिन तीन पैक्सों से कुल 171 क्विंटल गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.