कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के खाद्य कारोबारी शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। चने को चमकाने और अधिक पीला दिखाने के लिए ऑरामाइन केमिकल को मिलाया जा रहा है। जिले में पहली बार चने में केमिकल मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। चने के लिए गए चार सैंपल हैदराबाद की प्रयोगशाला में अनसेफ निकले हैं। फिलहाल खाद्य विभाग ने बैजनाथ ट्रेडर्स समेत तीन का लाइसेंस निलंबित किया है और बिक्री पर रोक लगा दी है। दोनों कंपनियां अपील पर गई हैं। 18 दिसम्बर 2025 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी चने को लेकर जिले में बड़ी छापेमारी कार्रवाई की थी। बिनगवां स्थित बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स, नवीन नगर काकादेव स्थित एसके लॉजिस्टिक और नौबस्ता स्थित एक स्टोर से चने के नौ नमूने लिए थे। सभी चने के सैंपल को जांच के लिए हैदराबाद की प्रयोगशाला में भेजा था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.