सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में पतंगबाजी का शौक न के बराबर है। कभी अगर पतंग उड़ती दिखती है तो उसे बच्चे ही उड़ाते दिखाई देते हैं। चाइनीज मांझा की पूरे जिले में कहीं बिक्री नहीं होती है। बच्चे देशी मांझा का ही प्रयोग करते हैं। चाइनीज मांझा से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सख्त हो गए हैं। उससे हुई मौत को हत्या कर कार्रवाई करने की बात कही है। शहर में मात्र पांच पतंग व मांझा बेचने की दुकानें हैं वह भी अन्य सामानों के साथ दुकानदार उसे भी बेचते हैं क्योंकि पतंगों की बिक्री शहर में न के बराबर है। दुकानदार संदीप बताते हैं कि अगर बच्चे न खरीदें तो पूरे दिन में शायद एक भी न बिके। चाइनीज मांझा के बारे में दुकानदार का कहना है कि बहुत पहले बिकता था लेकिन कई साथ कोई उसे मंगाता ही नहीं है। बच्चे अगर लेना होता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.