खगडि़या, फरवरी 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अभी सर्द हवा से राहत की उम्मीद नहीं लग रही है। पछुआ हवा ही अभी चलती रहेगी। पछुआ हवा आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बनी है। हवा तेज चलने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी रह सकती है। जिससे ठंड के साथ हल्का कनकनी बना रहेगा। 12 से आगामी 16 फरवरी तक की जारी पूर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई गई है। इस बीच पछुआ हवा ही चलती रहेगी। जो आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.