गोपालगंज, नवम्बर 28 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 7 से 21 दिसंबर तक पंचायत स्तर पर विभिन्न कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के अनुसार ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की जानकारी को आमजन तक पहुंचाने और संवेदनशील वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत राज पदाधिकारियों, मुखिया, सरपंच, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सहायता, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए न्याय तक पहुंच, बच्चों के लिए अनुकूल न्याय सेवाएं, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.