गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है। भविष्य में जिले की 11 पंचायतों तथा सोहना पंचायत समिति में एक वार्ड में उपचुनाव करवाए जाने हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 02 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके बाद 09 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 19 से 28 फरवरी तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके बाद 02 मार्च को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां 09 मार्च तक दर्ज की जाएगी। जिनका निपटारा 12 मार्च तक होगा। अपील दायर करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है। अपील का निपटारा 19 मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.