सीतामढ़ी, मार्च 6 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में बिहार सरकार द्वारा नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इसमें सभी नवनियुक्त 22 कृषि अधिकारियों को कृषि से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने बताया कि सीतामढ़ी जिले में बिहार सरकार के द्वारा कुल 22 कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उनके क्षमतावर्धन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों की भी एक प्रमुख भूमिका होगी। इस जिले में जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि लागत खर्च को कम करते हुए आमदनी को बढ़ा सके। उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.