बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- पिकनिक स्पॉट 06 : जिले में नया पिकनिक स्पॉट बनकर उभर रहा घोड़ाकटोरा झील नदी, पहाड़, झील और हरियाली को बेजोड़ संगम है घोड़ा कटोरा जलाशय बनने के बाद बदल गयी इस क्षेत्र की पूरी तस्वीर नए साल मनाने के लिए हजारों लोग बना रहे वहां जाने की योजना फोटो : घोड़ा कटोरा : राजगीर का घोड़ा कटोरा झील। राजगीर, निज संवाददाता। नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। लोग इस दिन को खास और यादगार बनाने को लेकर हर मुमकीन कोशिश करते हैं। कुछ लोग परिवार संग पिकनिक मनाने की तो कुछ लोग सैर सपाटा कर नए साल को नए रुप में मनाने की योजना बना रहे हैं। अगर आप परिवार के साथ पिकनिक या सैर सपाटा का मन बना रहे हैं, तो राजगीर के घोड़ाकटोरा जलाशय (झील) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। राजगीर जंगल के बीच पहाड़ियों की तलहटी में रचा-बसा हरी भरी वादियों से आच्छादीत घोड़ा ...