बस्ती, फरवरी 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने दूसरे दिन भी सख्त अभियान शुरू किया। यातायात पुलिस और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए व्यापक कार्रवाई की। टीम को देखते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए। प्रशासन जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सड़क पर उतरा। सीओ ट्रैफिक प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने बीडीए कार्यालय के पास सड़क की दोनों पटरियों पर सजी फास्ट फूड की दुकानों को हटाया। अवैध रूप से लगाए गए ठेले और टंकियों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया। पटरियों पर रखे गए सामान को जब्त कर ट्रॉली में लाद लिया गया। इसके बाद टीम शास्त्री चौक पहुंची, जहां दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया ...