हापुड़, सितम्बर 1 -- हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ की कार्यकारिणी समिति की अति आवश्यक बैठक शिवपुरी में जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, तमिलनाडु राज्यों से बनकर आई नकली दवाओं के आगरा में बड़ी मात्रा में पकड़े जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि 23 अगस्त को आगरा में दो दवा की थोक दुकानों पर लगभग 3 करोड़ रूपये से ज्यादा की नकली दवाओं को सहायक आयुक्त औषधि बस्ती मंडल एवं उनकी टीम के साथ यूपीएसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रंगेहाथ पकड़ा, जो अत्यंत चिंता का विषय है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही। जिला मुजफ्फरनगर में भी दवा की 4-5 दुकानों और उनके गोदामों में एक साथ छापामार कार्यवाही अमल में लाई गई है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधाधुंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.