अररिया, फरवरी 8 -- अररिया। निज प्रतिनिधि अररिया में इन दिनों मरीजों के जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। जिले में सैकड़ों मानक के विपरित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड चल रहे हैं, जहां मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ के साथ पैसे उगाही का काम किया जाता है। स्वास्थ विभाग अवैध संचालित नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने के लिए बौना साबित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए कि स्वास्थ विभाग सिर्फ नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी पर कार्रवाई करने का दावा तो करता है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। विभागीय सूत्रों की मानें तो, जिले में 40 नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग से निबंधित है, जबकि जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक मानक के विपरित स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं। जानकार बताते हैं कि जिले में अवैध नर्सिंग होम स्वास्थ विभाग की मिली भगत से संचालित हो रहा है, इसके...