अमरोहा, अप्रैल 6 -- चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। देवी भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। इसी के साथ नवरात्र व्रत का समापन हुआ। रामनवमी का पर्व भी जिले में धूमधाम और आस्था संग मनाया गया। घर और मंदिरों में भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ हुआ। रामनवमी पर्व को लेकर कई जगहों पर ध्वजा लहराया गया तो शोभायात्रा भी निकाली गयी। वहीं भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण को संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सातवां अवतार लिया था। चैत्र मास की नवमीं को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। मर्यादा पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.