चंदौली, जनवरी 27 -- चंदौली, हिटी। जिलेभर में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों की ओर से गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली गई। मुख्य आयोजन चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के खेल मैदान पर हुआ। वहां गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने परेड की सलामी ली और तिरंगे को नमन किया। इस दौराव वहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों, पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं कलेक्ट्रेट पर डीएम, पुलिस लाइन में एसपी और रेलवे के बाकले मैदान में डीआरएम ने ध्वज फहराया। इसके साथ ही अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.