बागेश्वर, फरवरी 2 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा करने के साथ ही पीले रुमाल धारण किए। बागेश्वर के सूरजकुंड और सरयू-गोमती संगम पर तमाम लोगों ने अपने बच्चों के उपनयन संस्कार कराए। सुबह से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया गया। बच्चों ने पीतांबरी रुमाल धारण किए। सूरजकुंड स्थित जनेऊघाट में सुबह से ही लोगों का जनेऊ संस्कार के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराया। बागनाथ मंदिर के समीप सरयू और गोमती के संगम पर भी लोगों ने उपनयन संस्कार कराए। बसंत पंचमी के कारण मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.