सीवान, मई 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो सप्ताह से तापमान नीचे गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन, आने वाले एक सप्ताह में फिर से तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है। इससे फिर से एक बार लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बताते चलें कि सोमवार की रात बारिश होने के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री के आसपास रहा। वहीं बुधवार से लगातार दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस प्रकार से हर दिन दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा। अब धीरे-धीरे बारिश जैसे स्थिति समाप्त होने के कगार पर है। ऐसे में लगातार गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में कभी-कभार बादल भी छाए रहेंगे और धूप होने पर काफी गर्मी महसूस होगी। ऐसे में, मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.