अररिया, फरवरी 22 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद की रफ्तार धीमी हो चुकी है। जिस रफ्तार से धान खरीददारी हो रही है यह विभाग के लिए टेढ़ी खीर लग रहा है। इस बार अररिया जिले में एक लाख चार हजार 202 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें शुक्रवार की शाम समाचार लिखे जाने तक 66 हजार 655.528 एमटी धान की खरीद हो चुकी थी। जिले में 28 फरवरी तक सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद होनी है। ऐसे में मौजूदा रफ्तार को देखकर लगता नहीं है कि इस बार विभाग एक लाख एमटी को भी छू पाएगा। हालांकि जिले में लगातार धान की खरीद का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुल खरीदे गये धान में से 7439.740 एमटी धान मिलर के पास जमा हुआ है। इसमें 5510 एमटी चावल एसएफसी में जमा हो चुका है। बताते चलें कि फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.