आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददता। जनपद में इस साल धान की खेती का रकबा घट गया है। इस बार 1.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होगी। पिछले वर्ष कुल 1.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती कराई गई थी। इस समय बारिश न होने धान की रोपाई पर प्रभाव पड़ा है। धान की रोपाई का काम धीरे हो गया है। जिले में परंपरागत रूप से किसान धान और गेहूं की खेती करते हैं। दलहन और तिलहन की खेती करने वाले किसानों की संख्या मात्र 15 से 20 प्रतिशत ही है। ऐसे किसान ज्यादातर असिंचित क्षेत्रों तक ही सीमित हैं। रकबा कम होने से दलहन और तिलहन की मांग पूरी नहीं हो पाती है। इस बार जिले में 1343 हेक्टेयर में अरहर और 5998 हेक्टेयर में मक्का, 680 हेक्टेयर में ज्वार, 574 हेक्टेयर में बाजार, 661 हेक्टेयर में तिल की खेती कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग की ओर से किसान...