मोतिहारी, नवम्बर 19 -- मोतिहारी। जिले में किसानों को उनकी उपज की वाजिब कीमत दिलाने के लिए धान की खरीद सरकारी स्तर पर शुरू करायी है। पहली नवम्बर से चयनित 305 पैक्स व व्यापारमंडल के माध्यम से धान की खरीद शुरू की गयी है। इसके बावजूद धान खरीद की रफ्तार जोर नहीं पकड़ रही है। धान की खरीदारी की गति काफी धीमी है। लिहाजा किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को विवश हैं। किसान 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से औने पौने भाव में धान बेच रहे हैं। जबकि सरकार के द्वारा साधारण धान का रेट 2369 रुपये व ग्रेड ए धान का रेट 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पैक्स के द्वारा धान की खरीद शुरू नहीं किये जाने से किसानों को बिचौलिये के हाथों धान बेचने पर 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल घाटा लग रहा है। धान की खरीदारी को लेकर किसानों के बीच पैक्सों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.