कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा। कोडरमा जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो नए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) खोलने के लिए विद्यालयों का चयन कर लिया है। चयनित विद्यालयों में सत्र 2027-28 से उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। चयनित विद्यालयों में चंदवारा प्रखंड का उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोंगी शामिल है, जहां वर्तमान में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई हो रही है। दूसरा विद्यालय मरकच्चो प्रखंड का सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय है, जहां कक्षा 9 से 12 तक का पठन-पाठन संचालित है। इन दोनों विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.