बागेश्वर, अक्टूबर 21 -- जिले में महालक्ष्मी पर्व दो दिन मनाया गया। कुछ लोगों ने सोमवार और कुछ ने मंगलवार को पर्व मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की। मंदिरों तथा घरों के आगे दीये जलाए। घरों को बिजली की मालाओं से सजाया गया। मिष्ठान वितरित कर पर्व की बधाई दी। मालूम हो कि इस बार भी गत वर्ष की तरह महालक्ष्मी पर्व दो दिन मनाया गया। कुछ लोगों ने सोमवार रात महालक्ष्मी की पूजा की तो कुछ लोगों ने मंगलवार को की। अधिकतर लोगों ने मंगलवार को पर्व मनाया। सुबह से ही लोग घरों को सजाने में लग गए। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने गेरू और विश्वार से अलपना बनाई, जबकि कई लोगों ने रेडीमेड स्टीकर चिपकाकर रस्म पूरी की। यह पर्व कृषि तथा पशुपालन से भी जुड़ हुआ है। महालक्ष्माी के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने गाव की पूजा की और गिलाश (माणे) के निशान लगाए गए। जिला पंचायत अध...