अररिया, अक्टूबर 31 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले भर में देखने को मिला। बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। चक्रवाती तूफान के चलते दिन भर आसमान में छाए बादल के बीच रुक रुककर हवा चलने के कारण मौसम ठंडा रहा। बूंदाबांदी बारिश के बीच लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। गुरुवार को जिले के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। जिले के अधिकतम तापमान का पारा लुढ़ककर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रही। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में शुक्रवार तक मोंथा का असर रहेगा इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। इधर तापमान में गिरावट आने के साथ ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.