अमरोहा, दिसम्बर 20 -- यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। मंडलवार कार्यक्रम के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में 24 जनवरी से एक फरवरी व दो से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। अमरोहा जनपद में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में करानी होगी। परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराई जा सके। जनपद में इंटर के पंजीकृत 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी की जा रही है। बोर्ड से ऑनलाइन परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस डा.प्रवेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होगी। इसके लिए संबं...